फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चंदपा-बामौली फीडर से रातभर ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
गांव गढ़ौआ में टूटकर गिरा खंभा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार शाम जिले के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। चंदपा और बामौली बिजलीघर से जुड़े दर्जनों गांवों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को पेयजल संकट के साथ अन्य परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, शहर के कुछ हिस्सों में भी कोटा रोड फीडर से आपूर्ति देर रात तक बाधित रही।
विज्ञापन


चंदपा और बामौली बिजलीघरों की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। रातभर बिजली नहीं आने से इन्वर्टर जवाब दे गए और मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके। चंदपा बिजलीघर की आपूर्ति शनिवार सुबह करीब छह बजे और बामौली बिजलीघर की आपूर्ति सुबह करीब नौ बजे बहाल हो सकी।
जिससे चंदपा, चितावर, नगला भुस, केवलगढ़ी, खेड़ा परसौली, बघना, झींगुरा, बिसाना, खेरिया डहर, ओझा, अर्जुनपुर, भटेला, छाछपुर, नगला मोतीराय, नगला मंशाराम, रोहई, पाराशर, महमूदपुर और खेरिया जोध समेत कई गांवों के लोगों ने पूरी रात बिजली संकट झेला। जेई जितेंद्र कुमार और मुकेश गौतम ने बताया कि तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया था, जिसके चलते आपूर्ति बाधित रही। सुबह क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त कर सप्लाई सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन






दिन से रात तक बिजली की कटौती हो रही है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लाइन पर झुकी पेड़ों की टहनियों को समय रहते हटा दिया जाता तो इतनी दिक्कत नहीं होती।
-मुकेश पचौरी, स्थानीय निवासी।



लगातार तीन दिनों से रात में बिजली बाधित हो रही है। सबसे अधिक परेशानी पानी की होती है। मच्छरों का प्रकोप है, जिससे नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इससे पूरा दिन सिर में दर्द बना रहता है।
विज्ञापन

-प्रियंका पांडेय, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें