फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से चंद दूरी पर घर को बदमाशों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जंक्शन के सिकंदराराऊ रोड थाना के निकट स्थित बंद मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश छत से होकर घर के घुसे और नकदी व सोने-चांदी आभूषण पार कर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

रोहित कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह का जंक्शन थाने के निकट मकान है। उनकी पत्नी भारतीय सेंगर भैयादूज पर मायके गई हुई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी बीच बंद मकान में छत के रास्ते बदमाश घर के अंदर घुस गए। घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी को पार कर ले गए। जब वह अपने घर पर वापस लौटी तो घर के अंदर सारे ताले टूटे हुए थे। सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। महिला ने थाने जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें