संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
चंदपा पुलिस ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मीतई निवासी कोमल प्रसाद पुत्र फूल सिंह की कस्बा में दुकान है। पिछले दिनों बदमाशों ने दुकान की छत काट कर करीब पांच हजार रुपये चोरी किए थे। दुकान के बराबर में सो रहे पुष्पेंद्र की जेब से बदमाश मोबाइल फोन व दो सौ रुपये भी पार कर ले गए। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगला भुस के पास से अभियुक्त अमित पुत्र मोहनलाल, चुन्ना उर्फ गिरीश पुत्र भीकंबर, ललित पुत्र हरसीगण मीतई को गिरफ्तार कर लिया।