फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बराती बनकर करते थे रेकी, फिर लूट लेते थे गहनों और नकदी से भरा बैग

Thu, 27 Feb 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए बदमाश बराती बनकर विवाह समारोह में शामिल होते और रेकी करते थे। इसके बाद अपने साथियों को सूचना देते और वे स्पोर्ट्स बाइकों से आकर नकदी और आभूषणों से भरा थैला लूटकर फरार हो जाते थे। गिरोह के चार सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त भोला उर्फ भूपेंद्र निवासी गढ़ाया थाना फरह मथुरा, गजेंद्र उर्फ गज्जू निवासी उसफार नबीपुर थाना हाईवे जनपद मथुरा, केशव निवासी रहीमपुर थाना फरह और हरेंद्र चौहान निवासी मेन रोड फरह, मथुरा ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। सभी लोगों ने अपने-अपने काम बांटे हुए हैं।




इनका एक साथी माधव हाई स्पीड और स्पोर्ट्स बाइकों के लिए फाइनेंस करता है और वारदात के लिए बाइक भी उपलब्ध कराता था। वह और भोला आसपास के जिलों में कहां शादी हो रही है, इसकी जानकारी जुटाते और बरात में शामिल होकर यह देखते कि बरात कब चढ़ेगी, किसके पास पैसा व आभूषण है।
विज्ञापन




इनसे जानकारी मिलने के बाद गिरोह के अन्य सदस्य प्रवीण, शेरखान, दीपक व गजेंद्र उर्फ गज्जू मौके पर पहुंच जाते, जिस व्यक्ति से बैग लूटना है, उसके आसपास के लोगों को बातों में लगा लेते और दो लोग बैग लूटकर फरार हो जाते।




घटना के तुरंत बाद करते थे रकम का बंटवारा

पुलिस के अनुसार छिनैती और लूट की घटना के बाद ये नकदी को तुरंत ही आपस में बांट लेते थे, गांव का प्रधान और गिरोह का सदस्य हरेंद्र चौहान आभूषण बेचकर पैसा भोला के खाते में जमा कर देता था। इसके बाद भोला आनलाइन पैसा गिरोह के अन्य सदस्यों के खाते में भेज देता था।





- लुटेरों का अंतरराज्यीय गिरोह है और इनके फरार साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इनसे पूछताछ में काफी अहम जानकारी मिली है। टीम उनपर काम कर रही है।

चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी






ग्वालियर, मथुरा और आगरा में भी की हैं गिरोह ने वारदात

सादाबाद। गिरफ्तार बदमाशों ने हाथरस के अलावा ग्वालियर, भरतपुर, एटा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा सहित आसपास के कई जिलों में लूटपाट और छिनैती की वारदात की है।




अभियुक्तों ने बताया कि छह फरवरी को भोला उर्फ भूपेंद्र व प्रवीण त्यागी निवासी नगला गोल थाना बरहन जिला आगरा, गजेंद्र उर्फ गज्जू एवं दीपक निवासी मुरंडा थाना सिकंदरा आगरा ने ग्राम टीकैत अरौठा में आई बारात में एक बुजुर्ग व्यक्ति से थैले को लूट लिया था। 14 फरवरी को थाना सादाबाद क्षेत्र के बिसावर अड्डे के पास सायंकाल एक बरात की चढ़त के दौरान भोला और शेरखान उर्फ अंशू ने रेकी की गजेंद्र और दीपक नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए थे। सात फरवरी को थाना सादाबाद क्षेत्र के अमित मेडिकल स्टोर के सामने से गजेंद्र प्रवीण और गोलू ने एक बरात से बैग छीना था।




बैग में 91500 रुपये थे। 19 फरवरी को जनपद भरतपुर राजस्थान के कस्बा रुपवास से बारात में दूल्हे के पिता से जेवरात व दो लाख रुपये से भरा बैग लूटने और 16 फरवरी को भी भी इन्होंने वहां एक वारदात की थी। 22 नवंबर को थाना जलेसर जनपद एटा क्षेत्र में मां शक्ति सेवा सदन सादाबाद रोड जलेसर से रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। 27 नवंबर को थाना फरह जनपद मथुरा में प्रधान रिसोर्ट के बाहर करीब 1.50 लाख रुपये और थाना अछनेरा जनपद आगरा क्षेत्र में भी एक घटना को अंजाम दिया। करीब तीन माह पूर्व ओल मथुरा मैरिज होम से एक बैग छीनकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें