फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इंटर के दो छात्रों की मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

इंटर के दो छात्र मुरसान से गांव के लिए बाइक से जा रहे थे। सादाबाद मार्ग स्थित गांव सोगरा के निकट उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
शव पहुंचने पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई के रहने वाले दो युवकों की 25 फरवरी की रात करीब 9 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों इंटर के छात्र थे। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मगटई निवासी ननकेश पुत्र भगवान सिंह व पंकज पुत्र गीतम सिंह 25 फरवरी की रात करीब 9 बजे मुरसान से गांव के लिए बाइक से जा रहे थे। सादाबाद मार्ग स्थित गांव सोगरा के निकट उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रात को ही दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा कि दोनों युवक इंटर के छात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें