फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैर पंजीकृत कारखानों पर कसेगा शिकंजा, होंगे पंजीयन

Sat, 05 Jul 2025 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिना पंजीयन के चल रहे कारखानों पर अब शिकंजा कसेगा। गैर पंजीकृत कारखानों का सर्वे शुरू करा दिया गया है। इसके बाद चार दिवसीय अभियान चलाकर इनका पंजीकरण किया जाएगा। पंजीयन न कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कारखाना विभाग का अपना कोई कार्यालय नहीं है, इसलिए अब श्रम प्रवर्तन विभाग के साथ मिलकर कारखाना विभाग गैर पंजीकृत कारखानों का पंजीकरण कराएगा। इसके लिए विभाग यूपीसीडा सहित कई विभागों से डेटा लेकर उसका अपने रिकॉर्ड से मिलान कर रहा है और गैर पंजीकृत कारखानों को चिह्नित कर रहा है।
विभाग की तरफ से पंजीयन के लिए हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके बावजूद पंजीयन न कराने वाले कारखानों पर विभाग की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उप श्रमायुक्त अलीगढ़ क्षेत्र नदीम अहमद ने बताया कि पंजीयन के लिए सलेमपुर में आठ और नौ और सलेमपुर एक्सटेंशन में 10 व 11 जुलाई को शिविर लगाए जाएंगे। जिन कारखानों का पंजीयन नहीं हुआ है, वह इन शिविरों में पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें