फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सामूहिक विवाह में 13 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

विज्ञापन
कुशवाहा क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह समारोह में नव विवाहिता जोड़े। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्री हरिहर प्रभात मंडल जरेया सासनी एवं श्रीराम सेवा संकल्प संगठन द्वारा कुशवाह क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह समारोह जैन बगीची नयावास रोड पर आयोजित किया गया। इसमें 13 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। समारोह का उद्घाटन पुरदिलनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह ने किया। मुख्य अतिथि डाॅ.पीपी सिंह, मनोज कुशवाह आगरा, हरि सिंह कुशवाह, वीरेंद्र कुशवाह ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। बरात श्रीराम बगीची वाटरवर्क्स से ऊंटगाड़ी मोहल्ला होते हुए जैन बगीची नयावास रोड पहुंची, जहां बरात का स्वागत हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अध्यक्ष उमेश कुमार, उपाध्यक्ष जयप्रकाश, महामंत्री सत्यप्रकाश, कोषाध्यक्ष राजेश, व्यवस्थापक आनंद कुशवाह, गोकुल कुशवाह, रामस्वरूप कुशवाह और भीष्मपाल सिंह कुशवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें