फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैंटीन पर दोनों तरफ से हुई थी फायरिंग व मारपीट

Tue, 16 Dec 2025 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में कैंटीन पर हुई फायरिंंग में झगड़ा दोनों तरफ से हुआ था। दोनों तरफ से फायरिंग व मारपीट हुई थी, जिसमें एक युवक को गोली तथा एक को छर्रा लगा। पुलिस इस मामले में ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 15 लोग अज्ञात में हैं।
विज्ञापन


एक पक्ष से मोहित, उसके भाई दुष्यंत व तेजू उर्फ तेजवरी निवासी बघराया को नामजद किया गया है और सात अज्ञात हैं। दूसरे पक्ष से अतुल निवासी गांव नगला आल, हसायन, मोहित व अंशुल निवासी बघराया, रामू निवासी गांव दतौरा, विजेंद्र निवासी गढ़ी धारू व तरुण उर्फ तन्ना निवासी हाथरस जंक्शन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस पक्ष से आठ लोग अज्ञात में हैं।
रिपोर्ट फायरिंग, मारपीट व बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार पांच दिन पहले महौ इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों में विवाद हुआ था। इस विवाद में मोहित व अतुल पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे तथा इनमें मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार को दोनों पक्ष समझौते के लिए कैंटीन पर बैठे थे। इस दौरान फिर से इन लोगों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते अवैध हथियार निकल आए। दोनों ओर से फायरिंग व मारपीट हुई। कई राउंड फायर हुए, जिसमें ग्राहक अमित के गोली लग गई। उसके साथी भोला के छर्रा लगा। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें