सिकंदराराऊ में एक परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : samvad
एटा में हुए हादसे में मारे गए गांव नगला घासी निवासी पुत्र सहित दंपती के शव शुक्रवार को गांव में पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों शवों को अंतिम संस्कार किया।
गांव नगला घासी निवासी हुकुम सिंह (50) पत्नी श्रीदेवी (48) और पुत्र लोकेंद्र उर्फ बॉबी (25) के साथ बाइक से पिलुआ क्षेत्र स्थित एक मजार पर चादर चढ़ाने जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे एटा के कस्बा पिलुआ में सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने इन तीनों को अपनी चपेट में ले लिया था। शुक्रवार देर शाम तीनों के शव गांव में पहुंचे। तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।