फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेलते-खेलते मासूम पानी की बाल्टी में गिरा, डूबने से हुई मौत

Sat, 13 May 2023 12:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्चा घर में खेल रहा था। इस दौरान पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। जब बच्चे की आवाज मां को सुनाई नहीं दी तो वह बाहर निकलकर आई। मां ने बच्चे को बाल्टी के अंदर देखा।
विज्ञापन
पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला जायस में डेढ़ साल का बच्चा पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। परिजनों ने बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। वहां बच्चे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। 

विज्ञापन


डेढ़ वर्षीय वंश पुत्र जय प्रकाश निवासी नगला जायस शुक्रवार की शाम को घर में खेल रहा था। इस दौरान पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। जब बच्चे की आवाज मां को सुनाई नहीं दी तो वह बाहर निकलकर आई। मां ने बच्चे को बाल्टी के अंदर देखा। बेहोशी की हालत में परिजन बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें