ओपीडी में एक्स-रे कक्ष के कंप्यूटर में आई तकनीकी खराबी ने 25 मई को मरीजों की परेशानी दोगुनी कर दी। परेशानी को देख स्वास्थ्य कर्मियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। सॉफ्टवेयर में आई खामी की वजह से एक्स-रे जांच सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। मरीजों के एक्स-रे नहीं हो सके।
हाथरस के बागला संयुक्त जिला अस्पताल के एक्स-रे मशीन के सॉफ्टवेयर में 25 मई सुबह खराबी आ गई। इससे मरीजों के एक्स-रे नहीं हो सके।
विज्ञापन
ओपीडी में एक्स-रे कक्ष के कंप्यूटर में आई तकनीकी खराबी ने 25 मई को मरीजों की परेशानी दोगुनी कर दी। परेशानी को देख स्वास्थ्य कर्मियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। सॉफ्टवेयर में आई खामी की वजह से एक्स-रे जांच सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। मरीजों के एक्स-रे नहीं हो सके। कक्ष के बाहर काफी देर तक खराबी सही होने का मरीज इंतजार करते रहे। जब खराबी सही नहीं हुई तो वे बिना एक्स-रे के वापस लौट गए।
हाथ में चोट लग गई है। इसलिए अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए आए हैं। यहां आकर पता चला कि कंप्यूटर में खराबी आ गई है। इस वजह से एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। राकेश कुमार, निवासी नगला सुक्खा, तीमारदार।
पुत्रवधु के चोट लग गई है। एक्स-रे कराना है, लेकिन यहां सॉफ्टवेयर में खराबी आने की वजह से एक्स-रे करने से मना कर दिया हैै। अब सोमवार को फिर से आना पड़ेगा। अनीता, निवासी, उघैना, तीमारदार।
कंप्यूटर में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई। इस संबंध में संबंधित एजेंसी को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही खामी दूर कर दी जाएगी। डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस, बागला संयुक्त जिला अस्पताल।