मुड़िया पूर्णिमा के मौके पर गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के लिए शहर व क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन व बसों से रवाना हुए। बृहस्पतिवार की दोपहर की ट्रेनों में भीड़ के लौटने का सिलसिला भी चला। बसों में भी अपेक्षाकृत अधिक भीड़ दिखाई दी।
मुड़िया पूर्णिमा के मौके पर रेलवे की ओर से मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है। बृहस्पतिवार की सुबह भी मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में भक्तों की अच्छी भीड़ दिखाई दी। दोपहर करीब एक बजे मथुरा रवाना होने वाली ट्रेन पीछे के स्टेशनों से ही ठसाठस भरकर आई।
मथुरा की तरफ से आने वाली ट्रेन में भी जबर्दस्त भीड़ दिखाई दी। अधिक भीड़ के कारण यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों में भी मथुरा की तरफ जाने वाले यात्रियों की भरमार रही। सुबह से ही हाथरस डिपो की ओर से लगातार बसों को गोवर्धन रवाना किया गया। मथुरा की तरफ से आ रहीं बसों में भी अच्छी-खासी भीड़ रही।