फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस से झांसी-भोपाल के लिए नहीं मिलती सीधी ट्रेन

Mon, 09 Jun 2025 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर हाथरस सिटी स्टेशन से लंबे मार्ग पर चलने वाली कई साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन हाथरस से झांसी, भोपाल आदि स्टेशनों के लिए कोई ट्रेन नहीं है। लंबे समय से इस मार्ग पर ट्रेन चलाए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


मथुरा-कासगंज रेल खंड पर मुंबई के लिए चार साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होता है। इन सभी का संचालन मथुरा, भरतपुर, जयपुर मार्ग से होकर मुंबई के लिए किया जाता है, जबकि मथुरा से ही झांसी व भोपाल होते हुए भी मुंबई के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। इससे मुंबई के साथ झांसी, भोपाल व अन्य कई छोटे-बड़े स्टेशनों से हाथरस सिटी स्टेशन भी जुड़ सकेगा।
इस बारे में पूर्व रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्यों ने रेल मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा गया है कि इन ट्रेनों के संचालन से इस मार्ग से जुड़ने वाले शहरों को हाथरस के औद्योगिक उत्पादों से परिचित कराना आसान होगा। सदस्यों ने बताया कि वह करीब एक साल से इस मांग की पैरवी कर रहे हैं, लेकिन अभी इस इस ओर रेलवे ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन


झांसी-भोपाल के लिए सड़क मार्ग से भी नहीं सुविधा

हाथरस से झांसी-भोपाल के लिए सड़क मार्ग के जरिये भी सीधे आवागमन की कोई सुविधा नहीं है। हाथरस से लोगों को आगरा या मथुरा होकर झांसी और भोपाल जाना पड़ता है। इस तरह सड़क व रेल दोनों मार्गाें के जरिये इन शहरों की यात्रा करने में स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

ये हैं अन्य मांगें
-मथुरा-कासगंज रेल खंड पर दोपहर एक बजे से सात बजे के बीच पैसेंजर ट्रेनों का हो संचालन।

-टनकपुर से मथुरा के बीच सप्ताह में पांच दिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को किया जाए दैनिक।

-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को भी सप्ताह में तीन दिन के बजाय सातों दिन चलाया जाए।

-हाथरस सिटी स्टेशन पर दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए एस्केलेटर की दी जाए सुविधा।


हाथरस सिटी स्टेशन का सुंदरीकरण किया जा चुका है। यहां से ट्रेनों की सुविधा बढ़ाए जाने के लिए भी रेलवे को काम करना चाहिए। शहर के व्यापारी व सामाजिक वर्ग से मिले सुझावों पर हमने रेल मंत्री को झांसी व भोपाल होते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की मांग की है।
-कपिल अग्रवाल, पूर्व सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति, हाथरस सिटी।






हाथरस सिटी स्टेशन पर निर्माण से संबंधित कई कार्य हो चुके हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधाओं के लिए ट्रेनों में बढ़ोतरी नहीं हो रही। हमने कई मांगें लगातार रेल मंत्री व अधिकारियों के समक्ष रखीं हैं। इनमें से कई पूरी हो चुकी हैं, लेकिन ट्रेनों के संचालन की आवश्यकता अधिक है।
विज्ञापन

-दिनेश सरदाना, पूर्व सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति, हाथरस सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें