फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर में टक्कर मारकर गड्ढे में घुसी बस, सात घायल

Sun, 08 Jun 2025 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को तड़के पहर करीब तीन बजे हाईवे पर भूपाल नगलिया के पास रोडवेज की बस पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। हादसे में बस और ट्रैक्टर चालक सहित सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा डिपो की यह बस शुक्रवार की रात दिल्ली से 60 सवारियां लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी। हाईवे पर भूपाल नगलिया के पास बस पहुंची तभी आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। उस समय बस में बैठी अधिकतर सवारियां नींद के आगोश में थी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर गभाना थाना पुलिस के साथ ही टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एंबुलेंस के जरिये सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं अन्य यात्रियों को दूसरी बसों के जरिये गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल
रोडवेज बस चालक प्रवीण कुमार घिरोर मैनपुरी, पूजा लहरा कुरावली मैनपुरी, ओमपाल निवासी रईस डेला सराय सोरों कासगंज, पोखपाल निवासी नगला मंगली एटा, जगदीश पथरामई बदायूं, ट्रैक्टर चालक रघुराज निवासी पियानी नगलिया दादों सहित सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें