थाना सासनी पुलिस ने ग्राम जलालपुर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
जलालपुर निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती आठ मार्च को उनके घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान पड़ोसी विकास ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी 16 अप्रैल को होने पर पीड़ित ने थाना सासनी में तहरीर दी।
टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर शनिवार को आरोपी विकास को स्पर्श कोल्ड स्टोर सासनी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 12 जोड़ी पायजेब, 17 जोड़ी बिछुआ और एक चांदी की करधनी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।