फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: भोपतपुर उपकेंद्र से पांच घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
भोपतपुर बिजलीघर पर मरम्मत करते कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सलेमपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोपतपुर विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे कस्बा हाथरस जंक्शन सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। इस दौरान घरेलू बिजली के साथ-साथ नलकूपों की आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई। बिजली न होने के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हुए।



गर्मी में हुई बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। खासतौर पर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती होने से उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी भोपतपुर ओमप्रकाश बेदी ने बताया कि तकनीकी कार्य के चलते आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद किया गया था, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें