फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सबमर्सिबल की तांबे की केबल चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

Mon, 05 Jan 2026 06:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अज्ञात चोर किसान की केबल चोरी कर ले गए हैं, जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरों ने सबमर्सिबल से तांबे की केबल काट ली और नौ दो ग्यारह हो गए। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सहपऊ क्षेत्र के गांव वीरनगर निवासी नितेश कुमार ने कोतवाली में सबमर्सिबल की चोरी होने की शिकायत की है। उन्हाेंने कहा है कि 4 जनवरी रात को अज्ञात चोर उनके सबमर्सिबल से करीब 80 फीट तांबे की केबल काटकर ले गए। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि आलू की फसल को सर्दी से बचाने के लिए इस समय पानी की अति आवश्यकता है। अज्ञात चोर उनकी केबल चोरी कर ले गए हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें