फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परिवार गया शादी, चोरों ने लाखों की नकदी-जेवर उड़ाए, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 28 Apr 2025 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कहीं शादी में जाने से पहले एक बार यह सोच लें कि पीछे घर की सुरक्षा कैसे होगी। चोर पीछे से पूरा घर साफ कर देते हैं। ऐसा ही एक शिक्षिका के यहां हुआ, उसका परिवार एक शादी में गया। पीछे से चोरों ने आभूषण, नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।
विज्ञापन
चोरी के बाद खुली अलमारी, बिखरा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र की धन्नालाल बाग काॅलोनी में एक शिक्षिका के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये कीमत के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के वक्त शिक्षिका अपने परिवार के साथ फिरोजाबाद में शादी समारोह में गई थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन


धन्नालाल बाग काॅलोनी की गली नंबर छह निवासी रूपम कुशवाहा पत्नी अमित कुशवाहा किला गेट स्थित सुरजोबाई इंटर काॅलेज में शिक्षिका हैं। उन्होंने तहरीर देकर कहा है कि वह अपने परिवार के साथ 24 अप्रैल को फिरोजाबाद में एक शादी समारोह में गई थीं। 28 अप्रैल की दोपहर एक बजे वह परिवार के साथ घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर उनके होश फाख्ता रह गए। 
 
घर के अंदर गईं तो उन्हें चोरी होने का पता लगा। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर आभूषण ले गए थे। कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। शिक्षिका ने बताया कि चोर से करीब पांच लाख रुपये के आभूषण साथ कुछ नकदी भी चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां कुछ लोगों से पूछताछ भी की। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। सीओ सिटी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें