फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: क्लीनिक से आ रहे बाइक सवार चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 28 Apr 2025 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पवन निजी क्लीनिक चलाते हैं। वह बाइक से हतीसा की ओर से आ रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल  अवस्था में पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में हतीसा-भगवंतपुर के पास 27 अप्रैल की रात बजे एक बाइक सवार चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगला गिरधारी निवासी 36 वर्षीय पवन सदर कोतवाली के मोहल्ला नवीपुर में निजी क्लीनिक चलाते हैं। 27 अप्रैल की रात को वह बाइक से हतीसा की ओर से आ रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल  अवस्था में पवन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर वहां पुलिस पहुंच गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पवन ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों रोते-बिलखते को छोड़ा है। पुलिस ने 28 अप्रैल को दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें