देर रात चोरों ने मकान के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बड़े आराम से घर में रखे अलमारी, बेड आदि को खंगाला। चोर नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोर सूटकेश, गुल्लक, गहनों के खाली कवर आदि सामान पास के ही एक निर्माणाधीन मकान में फैंक गए।
नई कार का पूजन कराने के लिए परिवार गांव गया। चोरों ने मौका देखकर सादाबाद के मोहल्ला प्रकाश नगर में सिंचाई विभाग में ठेकेदार के घर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर नकदी और गहने चुरा ले गए। चोरी को कुछ सामान पास में एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। चोर आस-पड़ोस के घरों के बाहर से गेट को बंद कर गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश नगर में सिंचाई विभाग हाथरस के ठेकेदार अमर पाल सिंह पुत्र मुन्नीलाल का मकान है। मूल रूप से वह सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मेवा के रहने वाले हैं। 5 जनवरी को अमर पाल सिंह परिवार सहित घर का ताला लगाकर नई कार खरीदने के लिए आगरा गए हुए थे। शाम को वह घर न लौटकर नई कार खरीदकर पूजन कराने के लिए अपने गांव नगला मेवा चले गए।
विज्ञापन
देर रात चोरों ने मकान के मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बड़े आराम से घर में रखे अलमारी, बेड आदि को खंगाला। चोर नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोर सूटकेश, गुल्लक, गहनों के खाली कवर आदि सामान पास के ही एक निर्माणाधीन मकान में फैंक गए। सुबह मकान में चोरी की जानकारी मौहल्लेवासियों ने अमरपाल को दी। पूरा परिवार हाथरस पहुंचा। परिजनों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी।
अमर पाल सिंह ने बताया कि चोर करीब दो लाख रूपये की नकदी और लाखों रूपये के गहने- जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। मामले में सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गईं हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।