फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में घुसकर बदमाशों ने लाखों के सामान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढडौंली में बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने घरों में घुसकर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
बाबूराम पुत्र दौजीराम निवासी ढडौंली बुधवार की रात अपने दूसरे घर में सो रहे थे। तभी रात को उनके घर में पीछे के रास्ते से घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। बाबूराम के पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने घर में अलमारी के ताले तोड़कर करधनी, जंजीर, मंगलसूत्र, अंगूठी के अलावा कुछ नकदी भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव में राजपाल सिंह बघेल पुत्र गोकुल सिंह के घर के पीछे घेर के रास्ते से घर के अंदर घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर अंगूठी, करधनी, पायजेब, जंजीर, बिछिया व चार हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह राजपाल सिंह की पुत्रवधु के जागने के बाद घर में सामान अस्त व्यस्त होने पर हुई। उसने अपने ससुर राजपाल सिंह व पति को इसकी जानकारी दी। राजपाल सिंह चोरी की घटना की जानकारी होने पर दिल्ली से गांव पहुंचे। जहां से उन्होंने जानकारी कर शाम को घटना की तहरीर कोतवाली में दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें