फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो मकानों पर बदमाशों का धावा, नकदी-चांदी के बर्तन ले गए, यहां है सीओ सिटी का भी निवास

Mon, 30 Jun 2025 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस गेट क्षेत्र के संस्कार सिटी में ही सीओ सिटी का भी आवास है। जिन मकानों पर बदमाशों ने धावा बोला है, वहां से एक मकान की दूरी 150 मीटर व दूसरे मकान की दूरी 300 मीटर है। यहां अक्सर पुलिस का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
संस्कार सिटी में चोरी के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर की संस्कार सिटी में 29 जून की रात दो बंद मकानों में नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। इनमें से एक मकान से बदमाश लाखों की नकदी और चांदी के बर्तन ले गए, जबकि दूसरे मकान में बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस विभाग में ठेकेदारी करने वाले आलोक शर्मा का मथुरा रोड के निकट बाईपास रोड स्थित संस्कार सिटी में मकान है। उनका एक मकान साकेत कॉलोनी में भी है। 29 जून को उनका पूरा परिवार साकेत कॉलोनी वाले मकान पर चला गया था। संस्कार सिटी वाले मकान पर कोई नहीं था। रात के समय यहां कुछ नकाबपोश बदमाश दरवाजे का कुंडा तोड़कर मकान में घुस गए और अंदर रखीं अलमारियों को खंगाल दिया।

सुबह कुछ लोगों ने मकान का टूटा ताला देखकर आलोक शर्मा को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आलोक ने बताया कि उनके ऑफिस और बैडरूम में रखी करीब 12.86 लाख रुपये की नकदी, चांदी के बर्तन और चेक बुक सहित कुछ कागजात चोर ले गए हैं। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। यहां पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो उसमें पांच नकाबपोश बदमाश घर के अंदर नजर आ रहे हैं। 

अभी तक चोरी के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी, तब ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -योगेंद्रकृष्ण नारायण, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता के घर में भी घुसे बदमाश 

संस्कार सिटी में आलोक शर्मा के मकान से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित सपा नेता मोहर सिंह के मकान में भी रविवार की रात बदमाशों ने ताले तोड़ दिए और घर की अलमारियों को खंगाला। मोहर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सासनी स्थित अपने पैतृक घर गए हुए थे। पीछे से यह घटना हुई है, लेकिन उनका कोई नुकसान नहीं हुआ है। मोहर सिंह पूर्व में लोकसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी रहे हैं। वह भारत सरकार के ग्रामीण विकास में डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। 

संस्कार सिटी में सीओ सिटी का भी है निवास
हाथरस गेट क्षेत्र के संस्कार सिटी में ही सीओ सिटी योगेंद्रनारायण कृष्ण का भी आवास है। जिन मकानों पर बदमाशों ने धावा बोला है, वहां से एक मकान की दूरी 150 मीटर व दूसरे मकान की दूरी 300 मीटर है। यहां अक्सर पुलिस का आवागमन रहता है। बावजूद इसके बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें