फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: छात्रवृत्ति पर एससी-एसटी छात्रों के समर्थन में आईं मायावती, विवि के बारे में सीएम से जताई उम्मीद

Sun, 29 Jun 2025 01:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एससी व एसटी छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति को लेकर यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने एक्स एकाउंट से ट्विट किया है। मायावती ने सीएम योगी से समस्या का समाधान तत्काल निकालने की उम्मीद लगाई है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रवृत्ति के लिए पिछले 20 दिनों से भटक रहे छात्र-छात्राओं के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आ गई हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री से छात्रवृत्ति की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कई जिलों के दर्जनों कॉलेजों के एससी-एसटी वर्ग के हजारों छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का सरकारी स्तर पर अब तक सही से समय पर निपटारा नहीं होने से उनका भविष्य अधर में है। इससे छात्र-छात्राओं में बेचैनी व आक्रोश है।

 बता दें कि आरएमपीयू से संबद्ध कॉलेजों के 3500 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। इसको लेकर छात्र दो बार विश्वविद्यालय और एक बार कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के आवेदन को विश्वविद्यालय और एफिलिटिंग एजेंसी ने निरस्त किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन स्तर से इस प्रकरण में निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये है मायावती का एक्स पर पोस्ट

मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- “राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध कई जिलों के दर्जनों कॉलेजों के हजारों एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति का सरकारी स्तर पर अब तक सही से समय पर निपटारा नहीं होने के कारण उनके भविष्य के अधर में लटकने के खतरे से लोगों में भारी बेचैनी व आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन द्वारा भी इस संबंध में बार-बार पत्राचार के बावजूद लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग स्तर पर असंवेदनशीलता व लापरवाही बरतने का परिणाम है कि लगभग 3500 दलित छात्र-छात्राओं के शिक्षण जीवन पर भारी खतरा मंडरा रहा है। चूंकि मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्थापित हुआ है। इसके सुचारु संचालन में भी सही रुचि लेकर खासकर हजारों दलित छात्र-छात्राओं की इस गंभीर समस्या का समाधान वे तत्काल जरूर निकालेंगे, ऐसी उम्मीद”।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें