फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदी इंस्टीट्यूट का ताला तोड़कर नकदी, सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद मुआयना करते एमडी व अन्य। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

अलीगढ़ जीटी रोड स्थित आनंदी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन परिसर में बुधवार की रात में चोरों ने गेट और प्रिंसिपल रूम के ताले चटकाकर अंदर रखी अलमारी को तोड़कर एक हजार रुपये और लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल का स्टाफ सुबह जब इंस्टीट्यूट पहुंचा तो पाया कि प्रिंसिपल रूम के ताले टूटे पड़े थे। मेन गेट पर लगे दो ताले तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया। प्रिंसिपल रूम में रखी दो अलमारी को चोरों ने वहीं पर रखी चाभियों से खोल लिया और अंदर रखे एक हजार रुपये चोरी कर लिए। इसी कक्ष में रखा लैपटॉप और अन्य सामान भी चोरी कर लिया। कुछ आवश्यक कागजात भी चोर ले गए। इसकी सही जानकारी पूरा सामान देखने के बाद ही होगी। बता दें कि पास में ही जेपी हॉस्पिटल भी है, जिसे हाल ही में कोरोना के इलाज के लिए तैयार किया गया है। सूचना पर एमडी विपिन वार्ष्णेय और अन्य स्टाफ पहुंच गया। कस्बा के चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने परिसर का मौका मुआयना किया।

चोरी के बाद बिखरा खुला अलमारी का दरवाजा। - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें