थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली में कुछ लोगों ने एक युवक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अंकित पुत्र उदयपाल सिंह निवासी गांव सिंधौली मंगलवार की शाम 7 बजे अपने घर से दोस्तों के साथ गांव में घूमने निकला था। रात 8:00 बजे तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान परिजनों ने उसको जमीन पर पड़ा देखा।
उसकी गर्दन से खून निकल रहा था। आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि कुल्हाड़ी जैसी धारदार वस्तु से उसकी गर्दन पर वार किया गया है।