फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नया नगला गांव निवासी मुनेश ने गांव से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने जब उन्हें पेड़ से लटका देखा तो हल्ला मच गया। आनन-फानन परिवार के लोग पहुंचे और उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गई और युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मुनेश (35) पुत्र गिर्राज सिंह निवासी नया नगला ने गांव के ही निकट एक पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. पंकज कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।
परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी गिरजा एवं दो मासूम बेटों को बिलखते छोड़ गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। परिजनों से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें