फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला ने एंबुलेंस में ही दिया बच्ची को जन्म

Sun, 09 Aug 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में भर्ती गायत्री व साथ में उनकी नवजात बेटी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गांव रहना से जिला महिला अस्पताल आते समय हालत बिगड़ने के बाद महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। एंबुलेंस स्टाफ व परिवार की महिला ने प्रसव में मदद की। प्रसव के बाद मां व बेटी दोनों स्वस्थ्य हैं और अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

रहना निवासी मनोज कुमार की पत्नी गायत्री दूसरी बार गर्भवती थीं। शनिवार सुबह अचानक उन्हें प्रसव पीढ़ा हुई। मनोज कुमार ने सरकारी एंबुलेंस को कॉल किया। करीब 15 मिनट में एंबुलेंस घर पर पहुंच गई। परिजन गायत्री को जिला महिला अस्पताल लेकर चल दिए। इधर, अचानक महिला का दर्द बढ़ गया। इससे परिजनों के हाथ-पांव फूल गए।
गांव दयानतपुर पार करते ही महिला ने एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। यह देख एंबुलेंस का मेडिकल स्टाफ हरकत में आया और बच्ची को संभाला। पांच मिनट में एंबुलेंस अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सक ने महिला व बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की। महिला अस्पताल की सीएमएस डाॅ. डीएम सक्सेना ने बताया कि दोनों स्वस्थ्य हैं। गायत्री ने बताया कि उनका पहला बेटा चार साल का है। बेटी को पाकर वह व उनका परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें