फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

कीचड़ और जलभराव से दिक्कत झेलीं लोगों ने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया लेकिन सड़क पर कीचड़ व गंदगी व्याप्त हो गई। इसकी वजह से लोग काफी परेशान रहे।
बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और उसके बाद रिमझिम बारिश की शुरूआत हो गई। रुक-रुक कर बरसात सुबह से लेकर शाम तक होती रही। इससे मौसम काफी सुहाना रहा। गर्मी से लोगों को निजात मिली और ऐसा भी लगने लगा कि जैसे शीत ऋतु ने दस्तक दे दी है।
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए लोगों ने छाते, बरसाती आदि साधनों का प्रयोग किया। लोगों ने आवाजाही भी कम की। बरसात से हालांकि सड़क पर कूड़ा कीचड़ में तब्दील हो गया। स्थान-स्थान पर जलभराव भी हो गया।थ इससे लोगों ने काफी दिक्कतें भी झेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें