फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की मौत के मामले में छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत में पति सहित छह के खिलाफ केस
विज्ञापन

गांव संटीकरा में सोमवार की दोपहर को लटका हुआ मिला था नवविवाहिता का शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव संटीकरा में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके के लोग शव अपने साथ ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया।
उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के गांव संटीकरा में सपना पत्नी राधाकिशन की पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। उसके मायके के लोगों ने पति सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता चंद्रपाल पुत्र रामचंद्र निवासी श्यामपुर मानिकपुर सिकंदराराऊ ने बताया कि 22 अप्रैल 2019 को उन्होंने अपनी बेटी सपना की शादी राधाकिशन पुत्र बंगालीबाबू निवासी संटीकरा के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन जून 2019 में सपना के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज (बाइक व और 50 हजार रुपये) की मांग करने लगे। मृतका ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी तो उसके पिता गांव संटीकरा पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराकर अपने गांव लौट गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दी गई थी। इसके तहत सपना को फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए पिता ने पति राधाकिशन, ससुर बंगालीबाबू, सास मीना देवी, जेठ अजीत व राहुल और देवर जयकिशन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ वीपी गिरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव अपने साथ ले गए। इस मामले में पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें