फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एलडीबी के चुनाव में चार शाखा अध्यक्षों का निर्विरोध चयन तय

Wed, 21 Jan 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रही भूमि विकास बैंक की चुनाव प्रक्रिया के तहत चार शाखा अध्यक्षों का निर्विरोध चयन लगभग तय हो गया है। प्रत्येक तहसील से केवल एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन




जिले की हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद और सासनी तहसीलों में चुनाव की प्रक्रिया संबंधित विकास खंड कार्यालयों में पूरी की गई। इस कारण ब्लॉक कार्यालयों में दिन भर गहमागहमी रही। किसी भी तहसील से अतिरिक्त नामांकन न होने के कारण चारों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इससे चुनाव प्रक्रिया सरल हो गई है और मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।



नामांकन करने वालों में हाथरस तहसील से प्रमोद कुमार सेंगर, सिकंदराराऊ से संतोष कुमार पुंढीर, सादाबाद से चौधरी तेजवीर सिंह और सासनी तहसील से बच्चू सिंह शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नामांकन पत्र जमा किए।
विज्ञापन




सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश सिंह उर्फ गुड्डू ने बताया कि बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की औपचारिक जांच की जाएगी। जांच में नामांकन पत्रों के सभी बिंदुओं को परखा जाएगा। यदि किसी प्रकार की आपत्ति सामने नहीं आती है, तो 27 जनवरी को निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें