सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक किशोरी की रिपोर्ट हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव आने से चिकित्सक बेचैन हो गए। केंद्र प्रभारी ने किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके अलावा सीएमओ द्वारा किए गए निरीक्षण में सब कुछ ठीकठाक मिला।
मंगलवार को क्षेत्र के गांव नगला भूरा की 16 वर्षीय नाजिया पुत्री फरयात की कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार को परिजन युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसकी डेंगू मलेरिया सीबीसी एवं हेपेटाइटिस बी जांच कराई। जांच में किशोरी हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव आने से चिकित्सक बेचैन हो गए। उन्होंने किशोरी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके अलावा लैब टेक्नीशियन देव ज्योति एवं कैलाश चंद व रमाकांत ने 16 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच की।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया गया कि मात्र एक रुपये में स्वास्थ्य केंद्र पर 33 प्रकार की जांच फ्री की जाती हैं, जिसमें सीबीसी, स्पूटम, ट्रूनाट, शुगर, यूरीन ,प्रेगनेंसी , एचआईवी-एड्स,एचबीएसजी, वीडीआरएल, मलेरिया, डेंगू एवं अन्य जांच की जाती हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर एक किशोरी की हेपेटाइटिस बी की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर एवं पर्चा काउंटर पर पर्चा बना रहे कर्मचारियों से जानकारी की। निरीक्षण में सीएमओ को सब कुछ ठीकठाक मिला।