फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान के पार्क में लगेगी राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा

Sat, 06 Dec 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के सादाबाद व ब्लॉक मार्ग चौराहे पर स्थित पार्क में अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव नगर पंचायत ने शासन को भेजा है। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पार्क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि शासन से अनुमति मिलते ही जल्द ही यहां राजा महेंद्र प्रताप की भव्य प्रतिमा लगवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व चेयरमैन रजनीश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल के दौरान इस पार्क को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के नाम से बनाया था और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा बिना शासकीय अनुमति के स्थापित कर दी थी।
कई संगठनों ने जिलाधिकारी से प्रतिमा हटाने की मांग की थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच होने के बाद कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को हटवा दिया था, जिसके बाद से यह स्थान खाली पड़ा है। इस पार्क के निर्माण पर लाखों रुपये की लागत आ चुकी है। पार्क की देखभाल न होने के कारण इस समय पार्क की दशा जर्जर हालत में हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें