फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: परीक्षा केंद्रों के संंबंध में मिले 164 प्रत्यावेदन, जांच के बाद अंतिम सूची बोर्ड भेजी जाएगी

Sat, 06 Dec 2025 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जिला स्तरीय समिति विद्यालयों के भवन, कक्ष क्षमता, सुरक्षा मानक, आवागमन के साधनों की उपलब्धता, छात्रों की संख्या और दूरस्थ विद्यालयों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्यावेदनों की जांच करेगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति अंतिम सूची तैयार कर शासन को भेजेगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में 76 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी किए जाने के बाद अब केंद्र संचालक बड़े पैमाने पर अपने-अपने विद्यालयों से जुड़े प्रत्यावेदन जमा करा रहे हैं। हाथरस जिले में कुल 164 केंद्र संचालकों ने प्रत्यावेदन जमा कराए हैं, जिनकी जांच जिला स्तरीय समिति जल्द शुरू करेगी।

विज्ञापन


अनंतिम सूची जारी होने के बाद से ही परीक्षा केंद्र बनवाने और हटवाने के लिए विद्यालय संचालक सक्रिय हो गए थे। इनकी तरफ से दिए गए 164 प्रत्यावेदनों में कई तरह की मांगें शामिल हैं। इनमें से 55 आवेदन नए परीक्षा केंद्र बनवाने, 12 आवेदन मौजूदा केंद्र हटवाने, 23 आवेदन केंद्र की धारण क्षमता कम करने, जबकि सबसे अधिक 74 आवेदन परीक्षा केंद्र और विद्यालयों के बीच की दूरी कम कराने से जुड़े हैं।

जिला स्तरीय समिति विद्यालयों के भवन, कक्ष क्षमता, सुरक्षा मानक, आवागमन के साधनों की उपलब्धता, छात्रों की संख्या और दूरस्थ विद्यालयों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्यावेदनों की जांच करेगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति अंतिम सूची तैयार कर शासन को भेजेगी। शासन से अनुमोदन मिलने के बाद इसे जारी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया कि जल्द ही प्रत्यावेदनों का निस्तारण करते हुए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची शासन को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें