फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जीना गिरा, मलबे में दबकर मौत...

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गांव सराय में जीने के नीचे चारपाई पर बैठी खेल रही थीं, तभी जीना भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से रक्षा की मौत हो गई, जबकि घायल हिना का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ईंटाें से कुचलने से रक्षा का सिर बुरी तरह कुचल गया था और दिमाग बाहर निकल आया था।
विज्ञापन


गांव सराय निवासी सुखवीर की चार बेटियों में यह दोनों बड़ी हैं, जबकि इनसे छोटी दो बेटियां क्रमश: तीन और दो वर्ष की हैं। सुखवीर की पत्नी रीतू देवी ने बताया कि जीने के नीचे बड़ी चारपाई पड़ी थी, उसी में दोनों बेटियां उछलकूद कर खेल रही थीं। दोनों के लिए वह खाना लाने रसोई में गई थीं तभी मकान का जीना भरभराकर गिर पड़ा। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन रक्षा की मौत हो चुकी थी। हिना को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार सुखवीर चूरन बेचते हैं। उनके मकान का जीना जर्जर था और बारिश की वजह से और कमजोर हो जाने की वजह से भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें