फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 15 से 23 अगस्त तक लगेगा रेवती मैया मेला

Tue, 04 Aug 2026 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दाऊ बाबा और रेवती मैया के विग्रह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के ऐतिहासिक किला परिसर स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में रेवती मैया मेले का आयोजन 15 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। हरियाली तीज से शुरू होने वाले इस मेले में धार्मिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन समिति ने मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

मेले की तैयारियों के संबंध में प्रमुख समाजसेवी एवं रामदरबार मंदिर के प्रबंधक दीपक बूटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने बताया कि मेले को भव्य बनाने के लिए मंदिर के शिखर पर विशेष आकर्षक लाइटिंग की जाएगी।
बैठक में फूल बंगला, भक्ति संगीत सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या, नाग पंचमी पर महाभिषेक, कवि सम्मेलन, नृत्य प्रतियोगिता, भजन संध्या, खाटू श्याम संध्या, धर्म सम्मेलन, रसिया एवं क्विज सहित विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में मदनमोहन गौड़ एडवोकेट, लाफ्टर शो संयोजक विकास भारद्वाज, भाजपा के जिला प्रतिनिधि बंशी पंडित, कोषाध्यक्ष बांकेबिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, मंजू शर्मा, नवीन कुशवाहा, अनिल बौहरे, भावना बहन, मनोज विजेंद्र, राम गुप्ता, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे। व्यवस्था मीडिया प्रभारी धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट ने की और संचालन डॉ. नीरज वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें