फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राम जन्म के साथ शुरू हुआ रामलीला महोत्सव

विज्ञापन
राम लीला बाडे़ में होता रासलीला का मंचन। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में रामलीला बाड़े में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन सुबह रासलीला और शाम को भगवान श्रीराम के जन्म, विराट रूप, बाल लीलाओं तथा विश्वामित्र द्वारा राम-लक्ष्मण को वन ले जाने का मंचन किया गया। राम जन्म के प्रसंग पर पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बाल रूप में भगवान के विराट रूप के दर्शन और चारों भाइयों की बाल क्रीड़ाओं ने दर्शकों को भावविभोर किया। अंतिम दृश्य में महर्षि विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा के लिए दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगा। पुत्र मोह में व्याकुल दशरथ को गुरु वशिष्ठ ने समझाया। इसके बाद उन्होंने दोनों बालकों को विश्वामित्र के साथ भेज दिया। महाराज दशरथ के पुत्र-मोह और व्याकुलता के प्रसंग ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। महोत्सव में अध्यक्ष रामबहादुर यादव, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम, मंत्री कैलाश चंद्र अग्रवाल, उपमंत्री रामअवतार यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल का योगदान रहा। संयोजक क्षमा शर्मा, सह-संयोजक ऋषिका भाटिया, उपाध्यक्ष अमित यादव व प्रबंधक कृष्ण कुमार गौतम ने कलाकारों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें