फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस ने खुलासा किया, फिर हो गई कैफे में चोरी

Fri, 12 Dec 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदपा में मीतई बाईपास पर चोरों ने बंद कैफे को एक महीने में दूसरी बार निशाना बनाया। पहली घटना का पुलिस खुलासा कर चुकी है। इसके बाद फिर से यहां चोरी हो गई। चोरी की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन




मीतई निवासी वीरेंद्र सिंह का नगला भुस तिराहे पर हनीपॉट नाम से कैफे है। हर्षित चौधरी यह कैफे चलाते हैं। यहां 12 नवंबर की रात को चोरी हुई थी। चोर कैफे का ताला तोड़कर दो बैटरी, इन्वर्टर, 500 रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। उस रात तीन जगहों पर चोरी की घटना हुई थी। 25 नवंबर को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया था तथा चोरी का माल भी बरामद हो गया था।
अब फिर से चोरों ने कैफे को निशाना बनाया। 10 दिसंबर को वीरेंद्र सिंह के बेटे की शादी थी। शादी में परिवार व्यस्त था। कैफे तीन दिनों से बंद था। बृहस्पतिवार को घर आने पर वह दोपहर बाद कैफे पर पहुंचे। यहां पता चला कि चोरों ने कुंडी तोड़ दी है। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर यहां से कैफे का काफी सामान, जनरेटर का अल्टरनेटर, परिसर में रखे ट्रांसफाॅर्मर की काॅइल आदि सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ श्याम सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें