फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: काम करते वक्त आया हार्ट अटैक, राजमिस्त्री की मौत

Fri, 12 Dec 2025 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी में बृहस्पतिवार की दोपहर राज मिस्त्री संजय (45) की गांव में काम करते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं मोहल्ला श्रीनगर में सांस की बीमारी से जूझ रहे मजदूर ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सांस व घबराहट की समस्या लेकर 167 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


सासनी के गांव हर्दपुर निवासी संजय पुत्र अमरपाल राज मिस्त्री थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वह गांव में ही काम कर रहे थे। काम करते समय उन्हें बेचैनी महसूस हुई तो वह बैठ गए। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद तेज छाती में दर्द उठा और वह अचेत हो गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल लेकर दौड़े। यहां चिकित्सकों ने जांच की। ईसीजी भी किया गया, लेकिन उनकी धड़कनें थम चुकी थीं। मौत की खबर से पत्नी व परिवार के अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था।



इसी दौरान मोहल्ला श्रीनगर के काले खां (44) को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें अस्थमा की समस्या थी। कई दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनका प्राइवेट अस्पताल में उपचार भी कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों के ही परिजन बिना किसी कार्यवाही के शव घर ले गए।
विज्ञापन




इमरजेंसी में मरीजों की भरमार

जिला अस्पताल की ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में भी सीने में दर्द व सांस की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार की रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक एक दर्जन से अधिक इन बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। अशोका टाकीज के रहने वाले संजीव (49) को देर रात अचानक घबराहट हुई। सांस लेने में दिक्कत व सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन इमरजेंसी लेकर आए। इसी तरह मोहल्ला श्रीनगर के इरफान (29) को बृहस्पतिवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर इमरजेंसी लाया गया। शहजादपुर के संजीव (33) भी सीने में दर्द उठने पर अस्पताल पहुंचे। नगला अलगर्जी के विद्याराम (58), नाईपुर की नजमा (55) को अस्थमा की शिकायत पर इमरजेंसी लाया गया।


स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग
हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। हाल ही में टीम एसएन मेडिकल कॉलेज से प्रशिक्षण लेकर आई थी। इसी टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले हार्ट अटैक के मरीजों को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी दी।



ठंडी हवाओं के कारण नसें सिकुड़ रही हैं। इस कारण श्वांस की नली में भी सूखापन होने से संक्रमण फैल रहा है, जिससे सांस की समस्या होती है। पहले से बीमार लोगों को ठंड से बचाकर रखा जाए। साथ ही चिकित्सक को दिखाकर नियमित दवाएं लें।
विज्ञापन


डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें