सिकंदराराऊ के तहसील दिवस के दौरान हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन करती महिला को पकड़ती पुलिस। स्रोत :
- फोटो : VideoGrab
तहसील परिसर में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हंगामा हुआ। नगला शीशगर निवासी राम प्रसाद अपनी पत्नी के साथ जिलाधिकारी को शिकायत देने पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।
राम प्रसाद की पत्नी ने डीएम को कागजात दिखाए और बताया कि मुख्यमंत्री सहित कई जगह शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। डीएम ने कागजात लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला इससे संतुष्ट नहीं हुई।
इसके बाद पति-पत्नी ने धरना प्रदर्शन का बैनर लेकर बैठना चाहा। तभी कोतवाली की महिला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीएम मामले की जांच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद