फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पीड़ित ने किया डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास

Tue, 07 Jul 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हसायन कोतवाली के बाहर आत्मदाह का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया युवक। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगला रति मार्ग स्थित गांव कलूपुरा के पास दो जून को हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज विजयपाल उर्फ कालू ने रविवार रात कोतवाली के गेट पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत रोककर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कालू जाटव का आरोप है कि दो जून को छह युवकों ने उसकी गाड़ी रोककर मारपीट की थी। उसने उसी दिन पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस पर साजिश रचने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।
उसने छह जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। सीओ सिकंदराराऊ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालू ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उसके खिलाफ जबरन शिकायत लिखवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उसने दावा किया कि नामजद युवकों ने किरन देवी से 75 हजार रुपये लिए थे, ताकि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा खत्म कराया जा सके। हालांकि, किरन देवी ने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक का कहना है कि आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उस पर पहले से एक दर्जन अकादमी दर्ज हैं। गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें