फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 16 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
कराटे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दून पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ के बैनर तले छठवीं अंतरराज्यीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हाथरस के अलावा आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, हरियाणा व राजस्थान के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने जूडो कराटे, मिक्स मार्शल आर्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य प्रशिक्षक अमेरिका से आए गुरुवंश सिंह लाडी व ईरान की रेंसी जहरा दस्ती की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। इससे पूर्व प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि एएसपी अरविंद कुमार व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, स्कूल डायरेक्टर अनुरुद्ध शर्मा, पंकज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट व दीप प्रज्जवलित करके किया। 

कराटे संघ के अध्यक्ष एमएस सामुराई के नेतृत्व में सभी अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सिद्धी, भूमि, अदिति व नेहा ने स्वर्ण पदक जीते। रश्मि, ग्रेसी, सिमरन ने रजत पदक जीते। शिवानी, ज्योति, श्लेमा शर्मा ने कांस्य पदक जीते। 
विज्ञापन


बालक वर्ग में युवराज, युवांश बघेल, शिभम, कुशाग्र, सूरज, विशाल, जतिन, तुषार, आदित्य, राहुल ने स्वर्ण पदक जीते। कृष्णा, जीतू, दिवांश, यश, हर्ष, प्रांजल, आकाश, अनमोन, दुष्यंत ने रजत पदक जीते। यशवीर, अरीम, उत्कर्ष, विदित, अरचित, श्रेय, युवराज, हिमांशु, सक्षम, आदित्य ने कांस्य पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

रेफरी पैनल में भूमिका, नितिन सोलंकी, सुनील कुमार, कौशल वर्मा, कमल किशोर, प्रशांत राठौर, मुन्नी वशिष्ठ, राहुल कुमार, दीपक, संदीप, फिरोज खान, कुलदीप तोमर, आविद अली, साहू, माइकल शामिल थे। इससे पूर्व शनिवार की देर शाम जू जुत्सू प्रशिक्षण हुआ, जिसमें अमेरिका से आए गुरुवंश सिंह लाडी व ईरान की रेंसी जहरा दस्ती के निर्देशन में बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रतियोगिता में संदीप सिंह, अनुरुद्ध शर्मा, पंकज अग्रवाल का सराहनीय सहयोग रहा। वर्ल्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ के अध्यक्ष एमएस सामुराई ने सभी आभार व्यक्त किया। 
---

भारतीय खिलाड़ियों का मजाक उड़ते देख होता है दुख
 
जूडो कराटे व मिक्स मार्शल आर्ट में भारत काफी पिछड़ा हुआ है। भारतीय युवाओं और बच्चों को मार्शल आर्ट और जूडो कराटे में बेहतर प्रशिक्षण देना चाहिए। मार्शल आर्ट और जूडो कराटे में तकनीकी जानकारी के अभाव में भारतीय खिलाड़ियों को काफी हीनभावना से देखा जाता है।

यह बातें भारतीय मूल के अमेरिकन खिलाड़ी गुरुवंश सिंह लाडी ने दून पब्लिक स्कूल में पत्रकार वार्ता में कहीं। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले गरुवंश पिछले बीस साल से अमेरिका में रह रहे हैं। जानकारी के अभाव में कई बार भारतीय खिलाड़ी सोशल साइटों गलत बेल्ट पहनकर फोटो पोस्ट करते हैं, जिसकी विदेशों में अंग्रेज खूब मजाक उड़ाते हैं। यह देख कर बहुत ही बुरा महसूस होता है। 

उन्होंने बताया कि वह टाइल्स ब्रेकिंग में छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और अब अमेरिकन खिलाड़ियों को जूडो कराटे, मिक्स मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजक एमएस सामुराई का भी उन्होंने हाथरस आमंत्रित करने पर आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें