फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मथुरा तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन गंगापुर सिटी तक चलेगी

Sun, 01 Nov 2026 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। मथुरा से कासगंज के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 55335-55336 का संचालन जल्द ही कासगंज से गंगापुर सिटी तक किया जाएगा। यात्रियों की आवश्यकता को लेकर रेलवे ने इस ट्रेन का संचालन गंगापुर सिटी तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अब ट्रेन किसी विशेष अवधि नहीं, बल्कि अगले आदेश तक गंगापुर सिटी तक संचालित की जाएगी। इसके विस्तार की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। पूर्व में एक निर्धारित समयावधि के लिए ट्रेन का गंगापुर सिटी तक संचालन किया गया था।
इस दौरान मिले सकारात्मक परिणामों और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने अब अगले आदेश तक इसके संचालन को जारी रखने का फैसला किया है। ट्रेन के विस्तार से हाथरस सिटी सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। अभी तक इस ट्रेन के संचालन की तिथि की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि जैसे ट्रेन के बारे में मुख्यालय से जानकारी मिलेगी, घोषणा को सार्वजनिक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें