फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रही दान-पुण्य की होड़

Sat, 16 Jan 2016 12:01 AM IST
प्रसाद और दान लेने के लिए दिन भर उमड़ती रही बाजारों में भीड़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व पर शहर में दूसरे दिन भी भक्ति कार्यक्रमों की धूम रही। घरों में जहां महिलाओं ने अपने मान्यों को विभिन्न वस्तुओं का दान किया वहीं मंदिरों में भी संगीतमय भक्ति कार्यक्रमों की देर शाम तक धूम रही। शहर के बाजारों में भी अन्न दान करने के लिए जगह-जगह प्रसादी का वितरण हुआ। मकर संक्रान्ति पर शहर में हर तरफ दानियों का सैलाब दिखाई दिया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह था। इस पर्व के लिए महिलाओं ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की थी। सुबह घर में विराजमान मंदिर पर पूजन के साथ महिलाओं ने अपने मान्यों को खिचड़ी, पापड़, शृंगार का सामान, मिष्ठान, कपड़े, मेवा आदि वस्तुओं का दान किया। 
विज्ञापन

मंदिरों में संगीतमयी भक्ति कार्यक्रमों की धूममकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों पर भी संगीतमयी भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के  मंदिरों पर शाम के समय प्रसादी का वितरण भी हुआ। शहर के अलीगढ़ रोड चिंताहरण महादेव मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ हुआ। मंदिर पर भव्य फूल बंगला के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। रामलीला ग्राउंड सादाबादियान गली में हनुमान जी महाराज मंदिर पर भव्य छप्पन भोग व फूल बंगला के दर्शन को भीड़ लगी रही। प्रसादी का भी वितरण किया गया। इसके अलावा शहर के सभी मंदिरों के बाहर भक्ति पूर्ण भजन कीर्तन के आयोजन हुए। 
प्रसाद के लिए जगह-जगह लगे स्टॉलमकर संक्रांति पर्व पर अन्न दान का विशेष महत्व होता है। इस पर्व पर शहर के विभिन्न चौराहों और बाजारों में जगह-जगह स्टॉल लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। बांस मंडी चौराहे पर महेश चंद्र पाराशर, सोनू शर्मा, चेतन वार्ष्णेय, राजकुमार शर्मा, कन्हैया लाल, श्याम मोहन शर्मा, प्रमोद कुमार, मुन्ना, ललतेश, पंकज, अशोक कुमार, आदि शामिल थे। हलवाई खाने में विशाल बाबू वार्ष्णेय अपना वाले, सीताराम वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, मनोज कुमार, महेश चंद्र, कन्हैया लाल, पवन कुमार, हरिओम सिंघल, गौरव सिंघल, मुकेश सिंघल, पंकज वार्ष्णेय, राजेंद्र चौधरी, पवन वार्ष्णेय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

इन जगहों पर भी बांटा प्रसाद इसके अलावा शहर के घंटाघर, पसट्टा बाजार, हलवाई खाना, पत्थर वाला बाजार, नजिहाई बाजार, बांस मंडी, मुरसान गेट, मधुगढ़ी, बागला मार्ग, सरक्यूलर रोड, नयागंज, चक्की बाजार, किला गेट आदि बाजारों में भी प्रसाद का वितरण हुआ। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें