दिल्ली पब्लिक स्कूल में 27 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को छात्र छात्राओं द्वारा आरटीओ और कलेक्ट्रेट दफ्तर के परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा की। कार्यक्रम में कक्षा छह व कक्षा सात के छात्र-छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक भाग लिया। गीत और थियेटर का उपयोग करते हुए एक बहुत शक्तिशाली और सूचनात्मक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। इस नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराना था। इस नाटक का आयोजन प्रधानाचार्या डा. नीरू सुमन और एकत्व जैन एस्टेट ऑफिसर व अन्य स्टाफ मेंबर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडीएम, एआरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या डॉ. नीरू सुमन ने कहा कि इन क्रिया कलापों को कराए जाने का प्रमुख उद्देश्य यह है हम जन-जन को उनके अधिकारों से परिचित करा सकें व सड़क सुरक्षा के महत्व को बता सकें।