फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने के बेटे को बिलखता छोड़ गई मां

Mon, 22 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन के मोहल्ला यादवान में एक पत्थर दिल मां अपने सात महीने के बेटे को एक किशोरी को पकड़ाकर लापता हो गई। कई घंटे के इंतजार के बाद जब महिला नहीं लौटी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम को मोहल्ले के ही एक शख्स के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला यादवान की रहने वाली 11 वर्षीय किशोरी रागिनी पुत्री जितेंद्र अपने घर के पास खड़ी थी तभी एक महिला उसके पास आई और एक कुछ देर में वापस आने की बात कहकर अपने सात महीने के बेटे को उसे पकड़ाकर चली गई। इसके बाद से उस महिला का पता नहीं है। महिला के न लौटने पर रागिनी के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बच्चे को मोहल्ले के ही जयवीर पुत्र चोब सिंह के सुपुर्द कर दिया है। एसओ एमएस भाटी का कहना है कि बच्चे के माता-पिता के बारे में पता किया जा रहा है। अभी बच्चे को एक संभ्रांत नागरिक के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


कस्बे के एक गांव की लड़की शनिवार की शाम को बरसौली चौराहे पर पैठ में सब्जी खरीदने आई थी और वहीं से लापता हो गई। परिजनों ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की है। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें