फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा छीनने के चक्कर में लगी थी युवक को गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने गोली लगने के एक मामले में नामजदगी गलत पाई है। विवेचना में यह बात निकल गई आई कि युवक को गोली नामजदों ने नहीं मारी थी, बल्कि घायल, घायल का भाई व उसका मौसेरा भाई तमंचा को आपस में छीन रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई और युवक गोली लगने से जख्मी हो गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है, वहीं दूसरे की तलाश जारी है। तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना निवासी जगवीर सिंह पुत्र रामगोपाल के हाथ में मंगलवार को गोली लग गई थी। जिसे लेकर गांव के ही मानव उर्फ पाजी व बिंदी पुत्रगण रवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से विवेचना की तो यह बात निकल कर आई कि जगवीर व बीरी सिंह पुत्रगण रामगोपाल निवासी सोखना और इनका मौसेरा भाई प्रवीन पुत्र सीताराम रात को बाइक पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि तीनों ही नशे में थे, तमंचा चलाने को लेकर तीनों के बीच छीनाझपटी हुई, जिसमें तमंचा चल गया और गोली जगवीर को लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। जगवीर का भाई बीरी सिंह हिस्ट्रीशीटर है। विवेचना में यह बात साफ हो गई कि जिन लोगों के नाम रिपोर्ट लिखाई गई, वह इसमें शामिल नहीं थे। बीरी सिंह को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे मौसेरे भाई प्रवीन पुत्र सीताराम निवासी भालई की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें