फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का देवर से हुआ प्रेम संबंध तो पति ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पत्नी का अपने छोटे भाई से प्रेम संबंध का पता चलने पर एक युवक ने विषाक्त खाकर खुदकुशी की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां भी ससुरालवालों व उसके परिजनों के बीच कहासुनी हो गई।
कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले मुरसान के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवती का पति आए दिन शराब पीकर उसे परेशान करता है। इसी बीच उसके संबंध पति के छोटे भाई से बन गए और अब वह उसी के साथ रहने की बात पर अड़ गई। करीब डेढ़ महीने से विवाहिता अपने मायके में ही रह रही थी। दो दिन पहने उसका पति उसे अपने साथ ले जाने के लिए आया, लेकिन वह उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के मायके के लोग भी उसके साथ अपनी बेटी को भेजने को राजी नहीं हुए। उससे छुटकारा पाने के लिए युवक के ससुराल वाले कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर युवक के परिवार व ससुराल के लोग आ गए। जिसके बीच कहासुनी भी हो गई। युवक की पत्नी भी यहां आ गई। उसने साफ-साफ कह दिया कि पति मारता पीटता है। देवर उसका पूरा ख्याल रखता है इसलिए अब वह उसके साथ ही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें