फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: श्रोताओं पर पूरी रात चला शायरी का जादू

Sun, 07 Sep 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में शुक्रवार की रात को अखिल भारतीय गंगा-जमुनी मुशायरे का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए शायरों ने अपनी शायरी का ऐसा जादू श्रोताओं पर चलाया कि पूरी रात पंडाल वाह-वाह की आवाजों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के संयोजन में आयोजित मुशायरे का शुभारंभ सीतापुर के सांसद राकेश राठौर, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने किया। संचालन कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ. मुकेश चंद्रा व अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।
मुशायरे की शुरुआत कवयित्री शिखा दीप्ति गाजियाबाद ने सरस्वती वंदना से की। हाशिम फिरोजाबादी, मोहन मुक्तसर, हिमांशी बावरा, हिमांशु हिंद, पूजा भारद्वाज, धर्मवीर धर्म नोएडा, जुबेर अहमद हिमाचल, निखत मुरादाबाद ने भाईचारे व देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व विधायक राजकुमार रावत, डॉक्टर अनिल चौधरी व कांग्रेस की जिला कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सिंह भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें