फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लगने लगी थीं लाइनें

Wed, 22 Nov 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिले में कड़ी सुरक्षा और छिटपुट घटनाओं के बीच बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं में गजब का उत्साह था, मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं।
विज्ञापन


जिले की दो नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों में कुल 63.71 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान हसायन नगर पंचायत में 82.19 फीसदी और सबसे कम मतदान हाथरस नगर पालिका 57.02 फीसदी रहा। चुनाव को लेकर युवा ही नहीं बुजुर्गों में भी जबरदस्त उत्साह देख्‍ाने को मिला। 

सभी ने बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लिया। हालांकि शहर के कुछ मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखी गई, जबकि कई केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। निकाय चुनाव के मतदान में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांगों ने भी परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंच कर  वोट की चोट मारी। कई जगह दिव्यांग व बीमार मतदाताओं को उनके परिजन गोद में बिठा कर ले गए। 
विज्ञापन


मतदान केंद्रों का चक्कर लगाते रहे अफसर

निकाय चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक सत्यभान, जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ दिन भर मतदान केंद्रों का चक्कर लगाते रहे। दोपहर के वक्त अलीगढ़ के कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता ने भी जिले में कई जगह मतदान केंद्रों का जायजा लिया। डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी घुले सुशील चंद्रभान, एडीएम रेखा एस चौहान, सीडीओ एसके सिंह, एएसपी अरविंद कुमार के अलावा जिले के पांचों डिप्टी कलेक्टर, तीनों सीओ और सभी कोतवाल भी फोर्स के साथ हर थोड़ी देर में मतदान केंद्रों का चक्कर लगाते रहे। इसके अलावा कई मतदान केंद्रों से शिकायत मिलने पर भी अधिकारियों को वहां पहुंचना पड़ा। शाम पांच बजे तक सरकारी अमले की यह भागदौड़ चलती रही। उधर बांगला कॉलेज हाथरस में मतदान प्रक्रिया धीमी होने पर कमिश्नर ने कर्मियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें