फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी कटी, 50 बीघा फसल जलमग्न

Tue, 21 Nov 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
फसल जलमग्न - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाथरस ब्रांच नहर के रजवाहा कलवारी माइनर की गांव जोगिया के निकट फिर पटरी कट गई, जिससे छह से ज्यादा किसानों की करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। फसल खराब होने से एक किसान दाऊदयाल की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों के अनुसार किसान की हालात अब खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


एक तरफ जहां रबी की फसल की तैयारियों के लिए किसानों को टेल तक पानी नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर नहर और रजवाहों की पटरी जर्जर होने के कारण आए-दिन कट रही हैं, जिससे अब तक बड़ी संख्या में किसानों की भूमि और खड़ी फसल जलमग्न होने के कारण किसानों को जबर्दस्त आर्थिक क्षति हुई है। सोमवार की देर रात गांव जोगिया के निकट हाथरस ब्रांच नहर की कलवारी माइनर की पटरी कट जाने के कारण 50 बीघा किसानों की भूमि जलमग्न हो गई।

इस भूमि में कुछ किसानों ने तो अपनी आलू, सरसों एवं गेहूं की फसल की बुवाई कर दी है, जबकि कुछ किसान इस फसल में रबी की फसल की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब यह इस भूमि में अपनी फसल की बुवाई करीब एक माह तक नहीं कर सकेंगे, क्योंकि जमीन में पानी दो फीट तक भरा हुआ है। इससे पूर्व भी मुरसान, सादाबाद सहपऊ आदि की गई स्थानों पर भी नहर की पटरी कटने से करीब 200 बीघा जमीन पहले ही जलमग्न होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जोगिया में सोमवार की देर रात पटरी कटने से दाऊ दयाल की करीब 20 बीघा, अशोक कुमार, मुकेश कुमार और देवेंद्र कुमार आदि की मिलाकर करीब 50 बीघा जमीन जलमग्न हो चुकी है। ग्रामीणों ने पानी की रोकथाम के काफी प्रयास किए, लेकिन पानी नहीं रुक सका। पानी लगातार खेत में जमा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें